खेल जगत

Punjab vs Kolkata: ‘हमें अब ऐसे करीबी मैच खेलने की हो गई है आदत- Rahul

Punjab vs Kolkata: पंजाब की ओर से कप्तान केएल राहुल ने 55 गेंदो में चार चौकों और दो छक्कों की बदौलत 67 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. कप्तान केएल राहुल इस जीत से बेहद खुश दिखे और उन्होंने कहा कि हमनें बेहतरीन और स्मार्ट तरीके से आज का मैच खेला. साथ ही उन्होंने कहा कि हमें ऐसे करीबी मुकाबले खेलने की आदत हो गई है और हम खुशी से ये दो पॉइंट्स रख लेंगे.

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स आसानी से जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी. अंतिम ओवर में कप्तान राहुल आउट हो गए जिसके बाद ये मैच फ़ंसता नजर आ रहा था. जब वह पवेलियन लौटे तो पंजाब को जीत के लिए चार गेंदो में चार रनों की दरकार थी. हालांकि शाहरुख खान ने छक्का लगाकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी. मैच के बाद राहुल ने कहा, “हमें अब ऐसे मैच खेलने की आदत हो गई है, मैं खुशी से ये दो पॉइंट्स रख लुंगा.”

केएल राहुल ने कहा, “आज हमनें शानदार खेल खेला. यहां विकेट अच्छा था और इस पर ज्यादा स्पिन भी मौजूद नहीं थी. मुझे बहुत खुशी है कि अंत में हम लक्ष्य को पाने में सफल रहे.” अंतिम ओवर में खुद का विकेट गंवाने की बात पर राहुल ने कहा, “बिलकुल मैं हमेशा ही मैच फ़िनिश करने के बारे में सोचता हूं

आज मैं थोड़ा पहले आउट हो गया. हम कई बार खुद को दबाव की स्थिति में ले आते हैं. हर किसी को पता है कि हम इस से कहीं बेहतर टीम हैं. खुद को इस तरह दबाव की स्थिति में डालना हमारे लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. यूएई में अब तक हमनें जो चार मैच खेले हैं ये यहीं बात दिखाते हैं.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =