उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: फाँसी के फंदे पर लटका मिला होमगार्ड अशोक का शव

Bulandshahr News: बीबी नगर थाना क्षेत्र के गांव लुधपुरा निवासी राजपाल सिंह का पुत्र अशोक (35) होमगार्ड के पद पर सेवारत है। बीबी नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अशोक की पिछले लगभग 2 माह से सैदपुर के आईटीआई कॉलेज में ड्यूटी चल रही है।

कॉलेज परिसर में ही बने एक कमरे में अशोक अपनी दूसरी पत्नी रीना के साथ रह रहा था। रीना ने सुबह कमरा न खुलने पर अपने ससुराल पक्ष के लोगों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को बुलाया और कमरा खोल कर देखा तो हर कोई सन्न रह गया। कमरे के अंदर पंखे पर फांसी के फंदे से होमगार्ड अशोक कुमार का शव लटका था।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अशोक ने दो शादियां की थीं। दूसरी पत्नी अशोक के साथ रहती थी जबकि पहली पत्नी उसके गांव पुरा में रहती है। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गृह कलेश के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − two =