Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पानी चलाने के विवाद में हुए आपसी झगडे में शामिल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

शाहपुर। खेत में पानी चलाने के विवाद में हुए आपसी झगडे में शामिल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गयी। चाचा भतीजे के बीच हुए विवाद व युवक की मौत से परिजनों में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कुटबा निवासी देवेंद्र का अपने भतीजे से पानी चलाने के लेकर विवाद चल रहा था।

बताया जाता है कि आज सुबह करीब साढे आठ बजे खेत में पानी चलाने को लेकर देवेंद्र व उसके भतीजे के बाद हुए आपसी विवाद में हुई कहासुनी के बीच गोली चलने से करीब पचास वर्षीय देवेंद्र घायल हो गया। इस हादसे से आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया तथा गोली की आवाज सुन एक बार को माहौल में सन्नाटा सा पसर गया।

अगले ही क्षण अपने काम को बीच में छोड ग्रामीण उस दिशा की ओर चल पडे जिस दिशा से गोली चलने की आवाज आ रही थी। जहां पहुंचकर ग्रामीणों ने देखा कि गोली लगने के कारण देवेंद्र लहुलूहान अवस्था में जमीन पर पडा बुरी तरह कराह रहा है। बताया जाता है कि इस घटना के पश्चात आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। दिन निकलने के साथ हुई इस घटना से एक ओर जहां पुलिस में हड़कम्प मच गया दूसरी ओर परिजन भी पडौसी को साथ लेकर आनन फानन में ही जंगल में पहुंचे पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में घायल देवेंद्र को तुरंत ही उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया।

जहां उसकी उपचार से पूर्व मौत हो गयी। देवेंद्र की मौत से परिवारजनों व ग्रामीणों में शोक छाया हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की छानबीन में जुट गयी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल के बाद जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 3 =