Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

घोडा तांगा की चपेट मे आकर बाईक सवार गंभीर रूप से घायल

चरथावल। सडक हादसे मे एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया लेकिन उसने रास्ते मे ही दम तोड दिया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना क्षेत्र के रोहाना रोड पर आज सुबह ईट भटटे के समीप से अचानक सामने आए घोडा तांगा की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जाता है कि गांव सैदपुरा निवासी करीब 20 वर्षीय युवक विनोद पुत्र महिपाल आज दोपहर अपनी बहन के साथ बाईक द्वारा चरथावल किसी काम से जा रहा था कि बाईक सवार ये दोनो भाई बहन जैसे ही कस्बा चरथावल के रोहाना रोड स्थित पूर्व चैयरमेन रमेश चन्द सिंघल के ईट भटटे के समीप पहुंचे कि इसी बीच भटटे की और से आ रहे घोडा तांगा की चपेट मे आ जाने से बाईक चालक विनोद घायल हो गया।

इस सडक हादसे मे उसके सिर मे गंभीर चोट आई तथा अधिकरक्त श्राव के कारण मौके पर एकत्रित ग्रामीणो व मामले की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल विनोद व उसकी बहन को तुरन्त ही एम्बूलैन्स की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

लेकिन युवक विनोद ने उपचार से पूर्व ही दम तोड दिया। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व कुछ अन्य लोग तुरन्त ही जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने नागरिको की मौजूदगी मे पंचनामा भरवा कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 8 =