Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अभिमन्यु सिंह ने कराटे मे किया Muzaffarnagar का नाम रोशन

Muzaffarnagar। राजस्थान के जयपुर शहर में आयोजित 11 वीं अन्र्तराष्ट्रीय करांटे प्रतियोगिता में अनेको देशों के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से  21 सदस्यीय कराटें टीम जयपुर पहंुची तथा कराटे प्रतियोगिता मे हिस्सा लिया। काता/उमेते दो अलग-अलग विद्यद्याओं मे दमदार प्रर्दशन किया।

साथ ही 12 गोल्ड तथा 11 सिल्वर तथा 9 कास्य पदक जीतकर मुजफ्फरनगर व उत्तर प्रदेश सहित भारत का नाम रोशन किया। इस अवसर पर वल्र्ड करांटे फेडरेशन डब्लू केएफ के ए ग्रेड रैफरी वल्र्ड फेम जापान के ग्रेन्ड मास्टर सीहान मीनोरू काना जावा ने डब्लू केएफ के नए नियमों को रैफरी/जज सैमिनार के माध्यम से अवगत कराया। अन्र्तराष्ट्रीय करांटे प्रतियोगिता मे दूसरा स्थान प्राप्त करने पर मुजफ्फरनगर निवासी कराटे चैम्पियन अभिमन्यु सिंह जो कि एम.जी. पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में कक्षा 5 का छात्र है। उक्त छात्र के मुजफ्फरनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

 इसी संदर्भ में नगर के श्रीराम काॅलेज जिला कराटे एसोसियेशन आँफ मुजफ्फरनगर एवं इंडियाज टैलेंट फाउंडेशन के बेनर पर मार्शल आर्ट कराटे का शानदार एवं जानदार फाइटध्काता प्रदर्शन  सफलता पूर्वक किया गया साथ ही रफी, मुकेश, किशोर तथा लता जी के गीतों को आई.टी. फाउंडेशन के स्थानीय कलाकारों ने गाकर समां बांधे रखा
श्री राम ग्रुप आँफ काँलेज में  हुए इस शानदार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राम ग्रुप आँफ काँलेज के चैयरमैन डॉ एस.सी.कुलश्रेष्ठ जी रहे तथा विशिष्ट अतिथियों में साऊदी अरब से पधारे शेख सदाकत अली, एवं समाज सेवी अभिषेक अग्रवाल, अरविन्द गुप्ता, विजेन्द्र गोयल, युवा भाजपा नेता निधीश राज गर्ग, डॉ शरद गौतम, अब्बास आरफी, आदि ने  राष्ट्रीयध्अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर ५० कराटे के मोमेंटो पट्टिका पहनाकर उच्च स्तरीय सम्मान दिया

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − three =