Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

करीब 19 किमी०लंबे चरथावल-रोहाना-छपार मार्ग के निर्माण कार्य का हुआ शुभारम्भ

चरथावल। चरथावल-रोहाना-छपार मार्ग का 16.51 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ।केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान व बुढाना विधायक उमेश मलिक ने चरथावल रोहाना तिराहे पर पूजा अर्चना करते हुए नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया। इस19 किमी०लम्बी सड़क निर्माण से करीब सैकडो ग्रामो को इसका फायदा होगा।

मुजफ्फरनगर जनपद और बिजनौर लोकसभा से संबद्ध चरथावल एवं पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में करीब 19 किलोमीटर का चरथावल-छपार मार्ग उत्तराखंड को जोड़ने का प्रमुख मार्ग है।सैकड़ों गांवों का संपर्क मार्ग भी है।करीब ढाई-तीन सालों से इस सड़क की बदहाली से लोग आजिज आ चुके थे।

अधिकांश सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थी।बड़े बड़े गड्ढों में आए दिन हादसे होते थे वाहनों से आए दिन हादसे हो रहे थे।काफी दिनों से क्षेत्रवासी इस मार्ग के निर्माण की मांग उठा चुके थे।

गन्ने के सीजन शुरू होने से पहले लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग पर मरम्मत कराकर खानापूर्ति की थी। वहीं, प्रदेश के राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मार्ग निर्माण के लिए पत्र भेजा था। शुक्रवार कोचरथावल-रोहाना-छपार मार्ग का 16.51 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ।

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान व बुढाना विधायक उमेश मलिक ने चरथावल रोहाना तिराहे पर पूजा अर्चना करते हुए नारियल फोड़कर इसका शुभारंभ किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि इस सड़क का निर्माण होना चरथावल विधायक वह राज्य मंत्री विजय कश्यप की देन है उनके द्वारा ही सड़क को बनवाने के प्रयास किया गया था।

यह सड़क उनकी प्राथमिकताओं में सबसे पहले शामिल था। इस सड़क के निर्माण से निश्चित तौर पर सैकड़ों गांव के लोगों को फायदा होगा।इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान,बुढ़ाना विधायक उमेश कुमार,चरथावल मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग,चरथावल ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी अक्षय पुंडीर,मोहित गर्ग,राजीव पुंडीर,सुमित त्यागी,मनीष वर्मा,राजू कश्यप,मोहन पाल,विकास आर्य,अजय वर्मा,अनिल त्यागी आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + fourteen =