Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गांधी कॉलोनी में रेलवे लाइन के निकट बैठे प्रेमी युगल को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दबोचा, पुलिस को सौंपा

मुजफ्फरनगर। जनपद में लव जिहाद की दिन-प्रतिदिन बढ़ रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओ ने आज नई मंडी थाना क्षेत्र निकट गांधी कॉलोनी रेलवे लाइन के नजदीक बैठे हिंदू युवती व मुस्लिम लड़के इश्तिहार उर्फ सोनू निवासी गांव बुपाड़ा थाना मंसूरपुर को रंगे हाथ दबोच लिया व गांधी कॉलोनी चौकी को सौंप दिया।

जहां से उसे थाना नई मंडी भेज दिया गया। सूचना मिलते ही क्रांति सेना के मुख्य पदाधिकारी थाना नई मंडी पहुंचे और लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया।

थाना नई मंडी पुलिस ने मुस्लिम लड़के को जेल भेजने का आश्वासन क्रांति सेना के पदाधिकारियों को दिया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा, जिला महासचिव देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष शरद कपूर, गौरव गर्ग, कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र शर्मा, नगर उपाध्यक्ष बसंत कश्यप व गांव बुपाड़ा के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 6 =