Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरेंफिल्मी चक्कर

अभिनेता नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया पर धोखाधड़ी, मानहानि का मुकदमा

Nawazuddin Siddiqui'S Wife Aaliya Files For Divorce: 'There Is Not ...मुजफ्फरनगर। मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी उर्फ अंजना के खिलाफ धोखाधड़ी और मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आलिया सिद्दीकी के खिलाफ अभिनेता के छोटे भाई ने मुंबई स्थित थाना क्षेत्र अंधेरी कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।

मामले को लेकर अभिनेता का परिवार एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। आलिया पर फिल्म बनाने के नाम पर पैसा हड़पने का आरोप लगा है।

बुढ़ाना निवासी अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई समाश सिद्दीकी पंद्रह साल से मुंबई में रहते हैं। वह टीवी डायरेक्टर रहते हुए कई कार्यक्रम बना चुके हैं।

अभिनेता के साथ भी बोले चूडियां फिल्म बनाई है। समाश सिद्दीकी का आरोप है कि आलिया सिद्दीकी उर्फ अंजना ने वर्ष 2019 में फिल्म होली काऊ बनाने के लिए 2.16 करोड़ रुपये लिए थे। तब अनुबंध हुआ था कि फिल्म से कोई शेयर नहीं लेना है

मगर 90 दिन में पैसा वापस किए जाने का करार था। एक साल से अधिक बीतने के बाद भी पैसा वापस नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर समाश आलिया सिद्दीकी को लगातार ई-मेल कर रहे हैं। धैर्य जवाब देने के बाद कानूनी प्रक्रिया को अपनाया गया है।

समाश बताते हैं कि आठ जून को अपने अधिवक्ता अदनाक शेख के जरिए मुंबई के अंधेरी स्थित कोर्ट में आलिया सिद्दीकी के खिलाफ धोखाधड़ी, मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + fourteen =