उत्तर प्रदेश

Ambedkar Nagar: शव को रखने के बाद बाहर से रस्सी से कस कर बांधना पड़ता है.. शव वाहन की मरम्मत नहीं

Ambedkar Nagar जिला अस्पताल में जिस शव वाहन से शव ले जाया जा रहा है,उसकी स्थिति बेहद खराब है। उखड़े गेट, हिलती बॉडी ,चालक की टूटी सीट इस शव वाहन की विशेष पहचान में शामिल है। यह सब तब है जब कुछ दिन पूर्व ही इस शव वाहन की मरम्मत पर जिला अस्पताल डेढ़ लाख रुपये खर्च कर चुका है।

शनिवार को यह स्थिति तब सामने आई जब एक शव को ले जाने के लिए सीएमएस से सम्पर्क किया गया। सीएमएस ने तो वाहन को सही बताया लेकिन जब यह शव वाहन शव लेने पहुंचा तो उसे देखकर पसीने छूट गए। इस वाहन के पीछे के गेट का लॉक पूरी तरह टूटा हुआ है जिसके कारण शव रखने के बाद उसे बाहर से रस्सी से कसकर बांधना पड़ता है।

वाहन के अन्दर की सभी सीट टूटी हुई है जिससे तीमारदार को नीचे ही बैठना पड़ता है। इसके अलावा इस वाहन के बाएं गेट का लॉक भी टूटा है और गेट उखड़ा हुआ है। इस गेट को भी रस्सी से बांधकर रखना पड़ता है। चालक की सीट भी उखड़ी हुई है जिसे तार से बांधकर काम चलाया जा रहा है।

इसके अलावा गाड़ी की बॉडी व चेसिस भी लगभग अलग हो गयी है जो चलने पर झोल मारती चलती है। कुल मिलाकर डेढ़ लाख खर्च किये जाने के बाद भी यह शव वाहन बदहाली की स्थिति में है। इसके बावजूद शासन द्वारा उपलब्ध कराया गया एक अन्य शव वाहन सीएमओ कार्यालय में जंग खा रहा है।

कोरोना संक्रमण के दौरान इस वाहन को जिला अस्पताल में उपलब्ध कराया गया था लेकिन लगभग तीन माह पूर्व इसे अचानक सीएमओ कार्यालय में वापस मंगा लिया गया। 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 16 =