उत्तर प्रदेश

Amethi News: सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह  ने थाने में ही बीजेपी प्रत्याशी के पति को गिरा-गिराकर मारा

Amethi News: सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह की दबंगई सामने आई, जहां गौरीगंज नगर पालिका से बीजेपी  प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति को पुलिस के सामने ही विधायक ने जमकर पिटाई कर दी. थाने के अंदर हुए बीजेपी प्रत्याशी के पति की पिटाई के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. जिसके बाद मौके पर कई थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया. फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. दोनों पक्षों के सैकड़नों समर्थक थाने के बाहर जमा है.

पूरा मामला गौरीगंज नगर पालिका का है, जहां बुधवार सुबह करीब 11 बजे गौरीगंज नगर पालिका से बीजेपी प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह अपनी कार से थाने के सामने से गुजर रहे थे. इसी बीच थाने के बाहर सैकड़ों की संख्या में मौजूद सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के समर्थकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया.

गाड़ी को घेरने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दीपक सिंह को बचाने के लिए थाने के अंदर पहुंची. लेकिन थाने के अंदर पहले से मौजूद गौरीगंज सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने दीपक सिंह की जमकर पिटाई कर दी. जिस समय यह वाकया हुआ उस समय थाने के अंदर कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौजूद थी. लेकिन विधायक ने अपने पद की गरिमा को तार तार करते हुए जमकर तांडव मचाया.

दरअसल, मंगलवार रात से गौरीगंज सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह थाने के भीतर धरने पर बैठे थे. विधायक का आरोप था कि बीजेपी प्रत्याशी के समर्थक माहौल बिगाड़ रहे हैं. लेकिन बुधवार सुबह राकेश प्रताप सिंह उग्र हो गए.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 10 =