Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अंजु अग्रवाल ने सफाई कार्यो का निरीक्षण किया

मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा काली नदी एसटीपी के पास आईपीएस वन के पास नगर के सबसे बड़े लगभग १५ फुट चौड़ा एवं ८ फुट गहरे नाले की जेसीबी मशीन के माध्यम से तली झाड़ सफाई कराई गई 

बड़े नाले की सफाई होने से पूरे नाले के पानी फलों मैं काफी तेजी आई .यह नाला मोहल्ला रामपुरी लद्धावाला मिमलाना रोड राम लीला टील्ला गणेश चौक को होते हुए अंतिम रूप से आईपीएस वन के माध्यम से एसटीपी प्लांट तक पहुंचता है

इस नाले की सफाई निरीक्षण के पश्चात मोहल्ला रामलीला टीला भैरव के मंदिर के पास नियाजूपुरा रोड पर पुलिया पूर्ण रूप से चौक हो रही थी

उसे  पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा अपने समक्ष खड़े होकर खुलवाया गया बाद में पालिका अध्यक्ष द्वारा गौशाला का निरीक्षण किया

गौशाला के पीछे अंतिम छोर में भरे हुए नाले का निरीक्षण करते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए गए

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल सभासद मोहित मलिक सचिन कुमार नरेश खटीक स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं सफाई विभाग से संबंधित लोग मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + four =