Author: News-Desk

उत्तर प्रदेश

Agra: मंगेतर को भेजे सहेली के अश्लील फोटो, थाना जगदीशपुरा में एफआईआर दर्ज

Agra इन फोटो को देखने के बाद लड़केवालों ने रिश्ता खत्म कर दिया। पीड़िता ने बताया कि इसकी शिकायत करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रजनी, उसके पति भूपेंद्र, प्रेमी वीरेंद्र समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Read more...
उत्तर प्रदेश

Noida: बिना लाइन के गोलगप्पे ना खिलाने पर चाटवाले को घोंपा चाकू

Noida: सेक्टर 49 पुलिस थाने में विकास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) के तहत एफआईआऱ दर्ज की गई है. संदीप चौधरी ने कहा, ‘हम आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. उम्मीद है कि हम उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे.’

Read more...
उत्तर प्रदेश

Hathras: छात्रों ने आरएमपीएसयू कुलपति का फूंका पुतला

Hathras कार्यकर्ताओं व बागला डिग्री कॉलेज के छात्रों ने बागला कॉलेज के गेट पर कुलपति का पुतला फूंका। कुलपति के पुतले की अर्थी भी निकाली। उन्होंने पिछली बार परीक्षा के आधार पर परीक्षा कराने की मांग की।  कुलपति को संबोधित ज्ञापन बागला कॉलेज के प्राचार्य को सौंपा।

Read more...
वैश्विक

भारत का विभाजन कभी नहीं होना चाहिए था: Asaduddin Owaisi

Asaduddin Owaisi ने कहा, ‘इस देश का बंटवारा नहीं होना चाहिए था. वह गलत था. उस समय वहां जितने भी नेता थे, वे सभी (विभाजन के लिए) जिम्मेदार थे. अगर आप मौलाना अबुल कलाम आजाद की किताब ‘इंडिया विंस फ्रीडम’ पढ़ते हैं, तो मौलाना आजाद ने सभी कांग्रेस नेताओं से अनुरोध किया था कि देश का बंटवारा नहीं होना चाहिए.’उन्होंने आगे दावा किया कि उस समय के इस्लामिक विद्वानों ने भी दो-राष्ट्र सिद्धांत का विरोध किया था.

Read more...
वैश्विक

Supreme Court ने 26 सप्ताह के गर्भ को गिराने की नहीं दी इजाजत

नौ अक्टूबर को अपने पहले फैसले में Supreme Court ने इस बात पर गौर किया था कि महिला डिप्रेशन में है और उसके दो बच्चे पहले से हैं और वह तीसरे बच्चे को पालने की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में नहीं है. ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने 2020 में एक महिला को अपने 26 सप्ताह के गर्भ को गिराने की इजाजत दी थी, लेकिन उस भ्रूण में दिल से संबंधित गंभीर बीमारी नजर आ रही थी. जबकि अभी सुप्रीम कोर्ट ने जिस याचिका को खारिज किया है, वह भ्रूण और उसकी मां दोनों स्वस्थ हैं.

Read more...
वैश्विक

Arindam Bagchi UN में भारत का अगला स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त

विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि ‘Arindam Bagchi (IFS:1995) वर्तमान में विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव, को संयुक्त राष्ट्र और जिनेवा में अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में भारत के अगले राजदूत/स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है.’ बयान में कहा गया है कि बागची के शीघ्र ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है.

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:  प्रचार प्रसार वाहन को डीएम ने दिखाई हरि झंडी

Muzaffarnagar News डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी ने कहा कि जो भी पत्ती और पराली जलाता हुआ मिलेगा उसके खिलाफ एनजीटी के आदेशों के तहत कार्यवाही की जाएगी हरी झंडी दिखाने के अवसर पर डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी सीडीओ संदीप भागीया ,संतोष यादव डिप्टी डायरेक्टर कृषि विभाग सहित कृषि विभाग के अधिकारी मौजूद रहे यह प्रचार प्रसार वाहन मुजफ्फरनगर के गावों व देहात में जाकर किसानों को जागरूक करेगा।।

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरुकता रैली का आगाज

Muzaffarnagar News उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य को बाल विवाह मुक्त बनाने के प्रति दिखाई गई प्रतिबद्धता और प्रयास जल्द ही एक ऐसे माहौल और तंत्र का मार्ग प्रशस्त करेंगे जहां बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित और निरापद वातावरण होगा। इन दोनों द्वारा साथ मिल कर उठाए गए कदमों और लागू किए गए कानूनों के साथ समाज व समुदाय की भागीदारी २०३० तक बाल विवाह मुक्त भारत सुनिश्चित करेंगी। ग्रामीण समाज विकास केंद्र सन् १९८९ से लगातार समाज में लोगों को जागरुक कर रही है, और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: नंदी स्वीट्स के नए शोरूम का हुआ शुभारंभ

शुभारंभ के अवसर पर नगर के हजारों गणमानय व्यक्ति मौजूद रहे. सभी ने अरोड़ा परिवार को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की.  उल्लेखनीय है कि नंदी स्वीट्स शहर और Muzaffarnagar में तथा नई मंडी में वर्ष 1971 से मिठाइयों के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान बनकर लोगों को अपनी सेवाएं दे रहा है कार्यक्रम का संयोजन संजीव जैन ने किया

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar टाउन हॉल रामलीला: फुलवारी लीला के साथ हुआए ताड़का का वध

Muzaffarnagar कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मित्तल ने बताया कि इस कार्य में मंत्री सतीश गर्ग के अलावा शिवचरण गर्ग सुशील गोयल सुखदेव मित्तल अनमोल सिंघल शोभित गुप्ता प्रिंयाक गर्ग युवा नेता वैभव मित्तल अनुराग शर्मा पुष्पेंद्र जिंदल अनिकेत शर्मा अंजुल भूषण अनिल सोनी आदि का उल्लेखनीय सहयोग व योगदान मिल रहा है. रामलीला के निर्देशक के रूप में साधु राम गर्गए अजय गर्ग जगन्नाथ रोहेला नितिन नामदेव अपने सहयोगियों के साथ प्रतिदिन लीला का मंचन करा रहे हैं टाउन हॉल के मैदान में मंचित की जा रही रामलीला को देखने के लिए हर रोज दर्शकों की भीड़ बढ़ती जा रही है

Read more...
फिल्मी चक्कर

‘Border 2’ के लिए सनी देओल ने ली 50 करोड़? अगले साल शुरू होगी  शूटिंग

Border 2 की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी और इसमें आयुष्मान खुराना, एमी विर्क और अहान शेट्टी जैसे कलाकार होंगे. वहीं, रणवीर अल्लाहबादिया के साथ एक इंटरव्यू में सनी ने बॉर्डर 2 को लेकर खुलासा किया था कि, “ये हम बहुत पहले करने वाले थे…2015 में. पर फिर मेरी पिक्चर नहीं चली, तो लोग घबरा के नहीं बनाना चाह रहे. अब सब बोल रहे हैं हमें करनी है.” ‘बॉर्डर 2’ के अलावा सनी के पास इ दिनों कई सारे अन्य प्रोजेक्ट्स हाथ में है. सनी फिल्म लाहौर 1947 में काम कर रहे हैं, जिसे आमिर खान प्रोड्यूस करने वाले हैं. इसमें आमिर का कौमियो रोल भी होगा.

Read more...