फिल्मी चक्कर

‘बदला’- कमाई पहले दिन की

उत्तम से सर्वोत्तम वही हुआ,जिसने आलोचनाओं को सुना,सहा व समझ कर सुधार करने की ठानी…….

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म ‘बदला’ ने क्रिटिक्स का तो दिल जीत ही लिया है साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है.फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 5.04 करोड़ रुपए की कमाई की है. अमिताभ की फिल्म ने इनकी पिछली रिलीज पिंक और 102 नॉट आउट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म पिंक में अमिताभ बच्चन ही सबसे नामी चेहरा थे.

इस फिल्म में बिग बी के साथ तापसी पन्नू नजर आईं थी. फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस दोनों का प्यार मिला था.फिल्म ने रिलीज के अपने पहले दिन 4.32 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, पिछले साल यानी साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘102 Not Out’ में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर मेन लीड में थे. फिल्म में कोई और बड़ा स्टार नहीं था लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले ही दिन 3.52 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

अब महिला दिवस पर रिलीज हुई फिल्म ‘बदला’ ने इन दोनों ही फिल्मों को पछाड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाया है. फिल्म की रिलीज से पहले भी ट्रेड एनालिस्ट्स ने फिल्म की कमाई को लेकर यही अंदेशा जताया था कि फिल्म 4 से 5 करोड़ रुपए तक की कमाई करेगी.फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है. ये फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है, सुजॉय इससे पहले भी कहानी और कहानी 2 जैसी सुपरहिट सस्पेंस थ्रिलर फिल्में बना चुके हैं. फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा अमृता सिंह, पंकड त्रिपाठी और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ रुपए है.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =