वैश्विक

बागपत जिला कारागार: गुटों में हुए झगड़े के बाद एक बंदी की मौत

Official Website Of Up Prisons AdNewsistration &Amp; Reform Services ...पश्चिमी यूपी में आपराधिक गतिविधियां कम नहीं हो रही हैं वहीं सुरक्षा व्यवस्था की भी लगातार पोल खुल रही है। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शनिवार दोपहर जिला कारागार में दो बंदियों के गुटों में हुए झगड़े के बाद एक बंदी की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर जिला कारागार में किसी बात पर बंदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान कारागार में अफरातफरी मच गई।

एक-दूसरे पर हमले में बसी निवासी ऋषिपाल  गंभीर रूप से घायल हो गया।  खूनी संघर्ष में अन्य बंदी भी घायल हुए हैं। सूचना पर जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और बंदियों को शांत कराया।

घायल बंदी  ऋषिपाल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एक अन्य बंदी भी गंभीर रूप से घायल हुआ है उसका जिला जेल अस्पताल में इलाज चल रहा है। (News from AU website)

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20852 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − ten =