उत्तर प्रदेश

Baghpat News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कहासुनी हुई थी परिवार से

Baghpat News: एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। वहीं, पीड़ित परिजनों ने किसी को जानकारी दिए बिना ही गुपचुप तरीके से मृतक युवक का अंतिम संस्कार कर दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का शव बेड पर पड़ा मिला था।

जानकारी के अनुसार ये मामला खेकड़ा तहसील (Khekra Tehsil) का है। जहां गौना गांव के युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव कमरे में मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मचा है। लेकिन परिजनों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी भी नहीं दी गई। वहीं, गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

ग्रामीणों की माने तो 24 वर्षीय युवक अपने परिवार के साथ रहता था। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर परिवार के लोगों से कहासुनी होती रहती थी। गुरुवार शाम को भी युवक की परिवार से कहासुनी हुई थी। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। इसके बाद युवक अपने कमरे में चला गया।

शुक्रवार को दिन निकलने के बाद भी युवक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजन उठाने के लिए पहुंचे तो वह मृत पड़ा हुआ था। युवक के शव को देखकर परिजनों के पैरों तले से जमीन निकल गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे।

युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव का गुपचुप अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि विवाद में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

जबकि परिजनों का कहना है कि युवक का शव बेड पर पड़ा मिला।इस मामले पर इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कोई मामला हुआ है तो इसका पता किया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + ten =