हरियाणा में भाजपा-जजपा की सरकार
हरियाणा में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। यहां भाजपा-जजपा मिलकर सरकार बनाएंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दुष्यंत चौटाला के साथ मुलाकात के बाद इसका एलान किया। कल राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। हालांकि, डिप्टी सीएम कौन होगा अभी इसका एलान नहीं हुआ है। चर्चा दुष्यंत चौटाला के नाम की ही हो रही है। शाह ने संवाददाताओं से कहा कि हरियाणा में मतदाताओं के जनादेश के साथ जाते हुए दोनों पार्टियों ने निर्णय किया है कि भाजपा और जजपा साथ मिलकर सरकार बनाएंगी। मुख्यमंत्री भाजपा से होगा जबकि उप मुख्यमंत्री जजपा से होगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन जनादेश की भावना के अनुरूप है।संवाददाता सम्मेलन में शाह और चौटाला के अलावा खट्टर और भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे। चौटाला ने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि हरियाणा में स्थिरता के लिए गठबंधन जरूरी था।
Dushyant Chautala, JJP leader: To give a stable govt to Haryana it was important for BJP & JJP to come together. I would like to thank Amit Shah ji and Nadda ji.Our party had decided that for the betterment of the state it is important to have a stable govt. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/5YevGNJGdq
— ANI (@ANI) October 25, 2019
अमित शाह ने कहा कि शनिवार को भाजपा में विधिवत रूप से नेता चुनने के बाद सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अगले पांच साल तक मोदीजी के नेतृत्व में यहां विकास के लिए काम किया जाएगा। वहीं, दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में स्थायी सरकार बनाने के लिए वह भाजपा के साथ आए हैं। वहीं, मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा की भलाई के लिए हमने जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला लिया है।
BJP-JJP alliance for Haryana sealed. CM will be from Bharatiya Janata Party (BJP) and Deputy CM from Jannayak Janta Party (JJP). Leaders of both the parties will meet the Governor tomorrow and stake their claim to form the govt in the state. #HaryanaAssemblyPolls pic.twitter.com/euvuQVtwJB
— ANI (@ANI) October 25, 2019
