Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रामपुर तिराहा पर किया ध्वजारोहण

मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल के प्रयास से नेशनल हाईवे ५८ की बाईपास स्थित रामपुर तिराहा पर आज यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा १५१ फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज तिरंगे का लोकार्पण व् ध्वजा रोहन किया गया

जिसमे मंत्रियों, विधायक गणों एंव पुलिस/प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीण व् सैंकड़ों भाजपा पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता रहे मौजूद।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जनपद मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा पर १५१ फिट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का लोकार्पण व ध्वजारोहण किया गया।

दोपहर लगभग १ बजे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ,पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद ऊँटवाल, आदि अपने लाव लश्कर के साथ रामपुर तिराहा पहुंचे

जहां भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया । तत्पश्चात रास्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण व् ध्वजा रोहन किया गया रास्ट्रीय गान के उपरांत यहां भारत माता की जय के नारे भी लगाये गए कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीण सहित भाजपाइयों की भारी भीड़ मोजूद रही।

तो वहीं कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी रही जिसमे खुद पुलिस कप्तान अभिषेक यादव, एस पी सिटी अर्पित विजय वर्गी, सीओ सिटी कुलदीप कुमार ,आई पी एस विवेक यादब, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ,एसडीएम सदर दीपक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सहित कई पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारी आर आर एफ सहित भारी पुलिस फोर्स के साथ मोजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 11 =