Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

उ0प्र0 उद्योग व्यापार संगठन द्वारा चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार व वीर जवानों को श्रद्धांजलि

 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में संगठन के समस्त व्यापारियों द्वारा चायनीज उत्पादों का पूर्णतया बहिष्कार की घोषणा की गई

एवं शहीद हुए हमारे वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि पूरा विश्व इस समय कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है चाइना द्वारा इस समय में ऐसी कायरता पूर्ण हरकत की गई है

जो बहुत ही निंदनीय एवं शर्मनाक है, आज संगठन के सभी व्यापारीगण चायनीज उत्पादों का बहिष्कार करते हैं

एवं चाइनीज सामान न बेचने का प्रण लेते हैं एवं सभी पदाधिकारियों द्वारा वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं

इस अवसर पर संगठन के सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा, प्रवीण जैन,भूरा कुरेशी,जयपाल सिंह किशन लाल नारंग,राम प्रकाश साहनी, भानु प्रताप,राजेंद्र अरोरा,तरुण मित्तल वीरेंद्र अरोरा,अनिल सिंघल, सुनील वर्मा,रामप्रकाश साहनी,सुशील कुमार संजीव संगम, शिवकुमार सिंघल आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21436 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =