Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना की टीम के द्वारा चीन के झंडे को जलाया गया

मुजफ्फरनगर 18 जून प्राप्त समाचार के अनुसार प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल एवं जिला अध्यक्ष विजय वर्मा के नेतृत्व में शिव चौक पर भारत के वीर सैनिकों को 2 मिनट मौन खड़े रहकर श्रद्धांजलि एवं नमन किया।

वहां उपस्थित सभी लोगों में चीन के प्रति आक्रोश प्रकट किया और सभी ने मिलकर चीनी झंडा, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की फोटो को जलाकर एवं चाइनीस मोबाइल को तोड़ कर विरोध प्रकट किया एवं देश के सभी नागरिकों से यह अपील की

कि भविष्य में चीनी सामान एवं चीनी मोबाइल ऐप का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाए जिससे कि हिंदुस्तान की तरफ से पूरे विश्व में यह एक मैसेज जाए कि हिंदुस्तान अगर अपने पर आ जाए तो चीन की औकात ही क्या है।

इस दौरान वहां जोगेंद्र गोयल सचिव श्रवण गुप्ता कोषाध्यक्ष अमित महेंद्रु वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकुर जैन राजीव सक्सेना विकास आहूजा विक्की चावला अखिलेश शर्मा शिवम सुनील वर्मा जय वर्मा नमन गोयल दीपक जैन आदि लोग उपस्थित थे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21436 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =