ब्राह्मण समाज को अपना अस्तित्व कायम रखना होगाः अक्षय शर्मा
मुजफ्फरनगर। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण समाज की बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने अस्तित्व को कायम रखने के लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक स्तरों पर क्रियाशील रहना होगा
इससे ब्राह्मण समाज सशक्त होगा। मोरना में आयोजित बैठक में ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने कहा कि समाज को संगठित करने से पहले संगठन को क्रियाशील रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वाह करना होगा।
बैठक में ब्लाक उपाध्यक्ष विनीत शर्मा ने कहा कि समाज को क्रियाशील करने के लिए संगठन को अपनी अपनी जिम्मेदारी का सुचारू रूप से पालन करना होगा।
बैठक में महामंत्री नीशू शर्मा ने कहा कि समाज को एकता के माध्यम से सामाजिक, राजनीति आयामों को स्थापित करना होगा। बैठक में जिला संरक्षक रामकुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों को चरित्रवान बनाना होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बैठक को सुंदर शर्मा, वाकेश शर्मा, दीपांशु शर्मा, ब्लाक उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, विक्की शर्मा, सुदेश शर्मा, मनोज पालीवाल, सजीव शास्त्री, प्रिंस शर्मा, सतीश शर्मा, रचित शर्मा, अंकुर शर्मा, दीपक शर्मा, संजू शर्मा व आदित्य शर्मा आदि मौजूद रहे।

