Britain: Queen Elizabeth II का बड़ा एलान, Charles के किंग बनने पर क्वीन होंगी Camilla
Britain: Queen Elizabeth II ने अपने एक संदेश में कहा कि प्रिंस चार्ल्स के राजा बनने के बाद उनकी पत्नी कैमिला को देश की नई महारानी (Queen Consort) बनाया जाएगा. दरअसल सिंहासन पर बैठने के 70वें वर्षगांठ के मौके पर Britain की महारानी ने अपने देश की जनता के लिए पत्र के माध्यम से एक संदेश लिखा है.
महारानी Queen Elizabeth II ने जनता द्वारा उनके प्रति दिखाए गए स्नेह व वफादारी के लिए पूरे देश का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह चाहेंगी कि जब प्रिंस चार्ल्स राजा बनें तो कैमिला को क्वीन कंसोर्ट की उपाधि मिले.
मेरा बेटा चार्ल्स राजा बनेगा-Queen Elizabeth II
Queen Elizabeth II ने कहा कि आने वाले कुछ समय में मेरा बेटा चार्ल्स राजा बनेगा. मुझे मालूम है कि आप मेरे बेटे और उनकी पत्नी को उतना ही प्यार और समर्थन देंगे जितना इस देश में मुझे मिला है. उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि जब मेरा बेटा राजा बने तो कैमिला को क्वीन कंसोर्ट के रूप में जाना जाए. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बेटे चार्ल्स और कैमिला की साल 2005 में शादी की थी. उनदोनों की शादी विंडसर में एक नागरिक समारोह में हुई थी.
70वीं वर्षगांठ का जश्न
दरअसल बीते शनिवार Queen Elizabeth II सिंहासन पर बैठने के 70वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहीं थीं. कल यानी 6 फरवरी 1952 को ही Queen Elizabeth II को ब्रिटेन की रानी बनाया गया था. उन्हें रानी अनके पिता किंग जार्ज षष्टम का अचानक निधन के बाद बनाया गया था. इस जश्न को इंग्लैंड के पूर्व में स्थित सैंड्रिघम में मनाया गया.

