Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढाना/Muzaffarnagar News: कावड़ यात्रा २०२२ को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हे उपजिलाधिकारी ने ली बैठक

बुढाना। (Muzaffarnagar  News) उप जिलाधिकारी बुढ़ाना अरुण कुमार द्वारा कावड़ यात्रा २०२२ को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु सभी संबंधित सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट तथा तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की गई।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के कुशल मार्ग निर्देशन में उप जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा कावड़ यात्रा २०२२ को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु सभी संबंधित सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट तथा तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की गई, बैठक में स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए, कांवरियों को कावड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े

बैठक में विद्युत, राजस्व नगर पंचायत ,विकासखंड, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग से संबंधित सक्षम अधिकारी उपस्थित रहेस सभी अधिकारियों को उनसे संबंधित कार्यों को पूर्ण तन्मयता के साथ संपादित कराने हेतु निर्देशित किया गया, कांवड़ यात्रा २०२२ को सफलतापूर्वक संचालित कराए जाने हेतु तहसील स्तर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है

जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों को जोड़ दिया गया है इस ग्रुप के माध्यम से अधिकारियों के मध्य आपसी समन्वय एवं कार्य का संपादन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 1 =