Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Budhana News: एडीएम प्रशासन ने किया समस्याओं का निस्तारण

Budhana News अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में तहसील बुढाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

शासन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह व उपजिलाधिकारी महोदय बुढाना, राजकुमार द्वारा तहसील बुढाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया 

समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच 

निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी बुढाना, तहसीलदार बुढाना सहित अन्य प्रशासन व पुलिस विभाग के सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 13 =