उत्तर प्रदेश

Budhana News: कन्हैया लाल की दिनदहाड़े हत्या करने वालों को फाँसी की मांग, हिन्दू जागरण मंच ने ज्ञापन सौंपा

Budhana News:  हिन्दू जागरण मंच लक्ष्मीनगर (मु, नगर )ने उदयपुर में कन्हैया लाल की दिनदहाड़े हत्या करने वालों को फाँसी की मांग को लेकर आज उपजिलाधिकारी बुढ़ाना को ज्ञापन सौंपा

1. राजस्थान के उदयपुर शहर में एक हिन्दू युवक कन्हैया लाल तेली की दिनदहाड़े आतंकवादियों द्वारा गला काटकर नृशंस हत्या की गई है जो राज्य की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए

2. राजस्थान में जब से कांग्रेस सरकार बनी है तभी से लगातार हिन्दुओं पर हमलों की घटना हो रही हैं जिससे लगता है कि हिन्दुओं पर हमला करने वाले एक संप्रदाय विशेष के लोगों को राजस्थान सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है अतः ऐसी सरकार को आपके द्वारा बर्खास्त किए जाने की आवश्यकता है

3. इस घटना में हत्या आरोपी खुलेआम धार्मिक नारे लगा रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री की भी हत्या करने की खुली धमकी दे रहे हैं जोकि बहुत गंभीर बात है इन हत्यारों के पीछे कौन सी ताकते हैं उनका भी पर्दाफाश होना चाहिए एवं इस घटना की जांच सीबीआई या अन्य किसी केन्द्रीय एजेंसी से कराई जाए।

4. इस घटना को अंजाम देने का उद्देश्य देश के हिन्दू समाज को भयभीत करना भी है इस घटना से देश के हिन्दू समाज में भय व्याप्त हुआ है अतः फतवा देने वाले और हिन्दू समाज को धमकी देने वाले जेहादी मानसिकता के लोगों के खिलाफ देश में कड़े कानून बनाने की जरूरत है।

5. मृतक ने पुलिस प्रशासन से घटना से काफी पहले ही सुरक्षा मांगी थी और बताया था कि उसे जान से मारने की धमकी मिल रही हैं इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन ने उसे सुरक्षा नहीं दी ना ही धमकी देने वाले हत्यारों के खिलाफ पूर्व में कोई कार्यवाही की ऐसे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

इस प्रकार की घटना देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है और आंतरिक सुरक्षा को प्रभावित करता है। हम एक देश के जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आपसे से अनुरोध करते हैं कि ऐसे कट्टरपंथी मानसिकता के लोग और संगठनों पर तुरन्त कार्यवाही होनी चाहिए

इस मौके पर:-नरेंद्र पंवार जिलाध्यक्ष, अंजेश गुर्जर नगर अध्यक्ष, वीरेंद्र त्यागी जिला मंत्री, अखिलेश पूरी नगर महामंत्री,रंजीत शर्मा,यस कुमार खंड अध्यक्ष, कमल कुमार नगर अध्यक्ष बुढ़ाना, सचिन कुमार, राकेश, सुनील, सुरेश, आशु, गौतम, प्रशांत, नितिन, विनोद कोरी, सूरज आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =