उत्तर प्रदेश

Bulandshahar News: शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में चाकुओं से गोदकर हत्या

Bulandshahar News: जहांगीराबाद में शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। यही नहीं युवक को बचाने पहुंचे 3 दोस्तो को भी हमलावरों ने चोटिल कर दिया। पुलिस ने 5 हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 1 को गिरफ्तार कर लिया है। 

जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गाव बिरौली में स्तिथ एक फार्म हाउस में गुरुवार को बारात आयी थी। अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव बिरौली निवासी महेंद्र उर्फ रिंकू(34) पुत्र अजयपाल अपने दोस्त अमित, सुमित और मनु के साथ जहाँगीराबाद में अपनी रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। बताया जाता है कि डीजे पर डांस करने को लेकर अहार थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी चार युवकों से उसकी कहासुनी हो गई।

आरोप है कि कहासुनी के दौरान ही चारों युवकों ने महेंद्र को चाकुओं से गोद डाला, हमलावर ने महेंद्र पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार कर लहूलुहान कर दिया। महेंद्र को बचाने आये उसके दोस्त अमित, सुमित और मनु पर भी हमलावरों ने चाकुओं से वार कर घायल कर दिया। जिसमें बीच बचाव में उतरे तीनों दोस्त भी घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद शादी के माहौल में अफरा तफरी मच गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जहांगीराबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। महेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने महेंद्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है।

बुलंदशहर के एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया ने बताया के बरौली के फार्म हाउस में हापुड से बारात आई थी नुकीली चीज से हमलावरों ने हमला कर दिया जिसमें महेंद्र की अस्पताल जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मिलीतहरीर के आधार पर पुलिस ने चार नामजद व एक अज्ञात सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 16 =