अगवा करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से लगाई कार्यवाही की गुहार
मुजफ्फरनगर। नाबालिग लडकी को पडौसी महिला द्वारा अगवा करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से मामले की छानबीन कराकर आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे गांव फिरोजपुर के ग्रामीणो ने शिकायती पत्र मे पूरे मामले की जानकारी दी है।
भोपा क्षेत्र के निकटवर्ती गांव फिरोजपुर निवासी ग्रामीणो ने साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष कं्रातिकारी शालू सैनी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक यादव से मिलकर सौपे गए शिकायती पत्र मे आरोप लगाया कि उनके पडौस की एक महिला ने उनकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को किसी काम के बहाने से अपने घर बुला लिया
उसके अपने कब्जे मे रखा तथा परिजनो को लडकी वापिस करने से साफ इन्कार कर दिया है। पीडित पक्ष ने एसएसपी से इस मामले मे मदद की गुहार लगाई है।

