उत्तर प्रदेश

मोहम्मदी पुलिस थाने में दो समुदायों के बीच वैमस्य बढ़ाने के आरोप में केस दर्ज: मोहम्मद Zubair पुलिस हिरासत में

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के कुछ घंटों बाद ही लखीमपुरखीरी जिले की पुलिस ने ऑल्ट न्यूज के को फाउंडर मोहम्मद Zubair को फिर से धर दबोचा। 2021 में उनके खिलाफ मोहम्मदी पुलिस थाने में दो समुदायों के बीच वैमस्य बढ़ाने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। लखीमपुरखीरी की कोर्ट ने इस मामले में मोहम्मद जुबैर को 11 जुलाई को पेश होने का आदेश जारी किया था।

लखीमपुरखीरी में यह केस आशीष कुमार कटियार की शिकायत पर दर्ज किया गया था। उनका कहना था कि Zubair ने ट्विटर पर गलत खबर फैला कर दो समुदायों के बीच खाई पैदा करने की कोशिश की थी। पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए के तहत केस दर्ज किया था। जिले के एसपी संजीव सुमन ने कहा कि जेल अथॉरिटी की ड्यूटी है कि वो जुबैर को कोर्ट में पेश करें।

Zubair को दो दिन पहले ही दिल्ली से सीतापुर लाया गया था। उन्हें बीते सप्ताह दर्ज एक केस के सिलसिले में जेल में रखा गया था। दिल्ली पुलिस ने जुबैर को लोकल कोर्ट में पेश किया था। उन्हें वहां से 6 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया था।

जेल अधीक्षक सुरेश सिंह का कहना था कि शुक्रवार सुबह पुलिस ने जुबैर को हिरासत में लिया था। लेकिन कुछ घंटों बाद ही उसे वापस जेल लाया गया, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट से उन्हें 5 दिनों की अंतरिम जमानत मिल गई थी। लेकिन अभी उनके खिलाफ दिल्ली और लखीमपुरखीरी में दर्ज केसों को लेकर वारंट लंबित चल रहे थे।

लखीमपुरखीरी की पुलिस ने शुक्रवार को ही लोकल कोर्ट से Zubair की अरेस्ट को लेकर वारंट हासिल कर लिया था। पुलिस ने ये वारंट सीतापुर की जेल में भेजा था। उधऱ जुबैर के वकील ने उनकी अरेस्ट की पुष्टि करते हुए कहा है कि वो कोर्ट में अपील करेंगे। उनका कहना है कि पुलिस जुबैर के खिलाफ बदनीयती से काम कर रही है। वो उन्हें किसी भी सूरत में जेल से बाहर नहीं निकलने देना चाहती।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + seven =