सचिन सैनी की पत्नी के मामले में पकडा तूलः एडीएम अमित कुमार जिलाधिकारी को देंगे रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार भयानक होता जा रहा है शनिवार को जिले में कोरोना एक्टिव केस ४००० से भी ज्यादा हो चुके हैं इसकेे साथ ही जिले के कोविड-१९ हॉस्पिटल बेगराजपुर में कोरोना मरीजों को चिकित्सीय सुविधा देने को लेकर लगातार सामनेे आ रही शिकायतों ने की सवाल खड़े कर दिए हैं।
शनिवार को एक गर्भवती महिला की कोविड-१९ हॉस्पिटल में मौत हो जानेेे के मामले के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। गांव पलडी निवासी सचिन सैनी ने शनिवार को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर से एक वीडियो वायरल करते हुए आरोप लगाया था कि उसकी ६ माह की गर्भवती पत्नी अंजली सैनी की कोविड-१९ रिपोर्ट नेगेटिव होने के बावजूद उसको कोविड-१९ वार्ड में भर्ती किया गया।
जहां उसकी मौत हो गई सचिन सैनी ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही के आरोप लगाए थे वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया वहीं सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो को देखा तो मुजफ्फरनगर में कोरोनावायरस मरीजों के उपचार की व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे।
प्रशासन का दबाव बना तो मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर के प्रिंसिपल और अन्य चिकित्सकों में अंजलि सैनिक की मौत को लेकर बयान जारी किया और सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया इस मामले के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह ने आधी रात मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर पहुंचकर वहां बनाए गए कोविड-१९ में भर्ती मरीजों की चिकित्सीय व्यवस्था को परखा।
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा वायरल वीडियो में दी गयी बाईट… pic.twitter.com/CCJdOiyVKo
— News & Features Network (@mzn_news) April 24, 2021
उन्होंने रात्रि में कोविड-१९ वार्ड में चिकित्सकों की विजिट और मरीजों की देखभाल का जायजा लिया कोविड-१९ वार्ड में सीसीटीवी फुटेज के सहारे निगरानी भी की इस निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन को कोविड-१९ वार्ड में चिकित्सक और चिकित्सा कर्मी मरीजों के पास विजिट करते हुए मिले इस निरीक्षण को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अपनी रिपोर्ट डीएम को प्रस्तुत करेंगे।
जिले में #कोविड सेंटर के रूप में एकमात्र सहारा #मुजफ्फरनगर मैडिकल कॉलेज में नंगा नाच चल रहा है, कोई किसी की सुनवाई नहीं कर रहा है, #ठीकठाक बताये जा रहे लोग भी #मर रहे हैhttps://t.co/SkEx3cEdRH
— News & Features Network (@mzn_news) April 24, 2021

