Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

त्यौहार सब अपने-अपने घर पर ही मनाएंः सीएमएस

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. पंकज अग्रवाल ने लोगों को सावधान रहने को चेताते हुए सलाह दी कि आगामी त्यौहार सब अपने-अपने घर पर ही मनाएं। उन्होंने कहा कि अनावश्यक घर से बाहर निकलने से भी बचना होगा।

वरिष्ठ सर्जन तथा जिला अस्पताल के सीएमएस डा. पंकज अग्रवाल बढते कोरोना वायरस संक्रमण पर चितित हैं। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में कोरोना का नया स्ट्रेन देखने में आ रहा है। एक वर्ष के बाद अचानक से कोरोना वायरस संक्रमण की दर फिर से बढ़नी शुरू हुई है। इसका कारण सावधानी का अभाव है।

इसलिए कोविड-१९ प्रोटोकोल के तहत सुझाई गई सभी सावधानियों का अक्षरशरू पालन करना होगा। तभी कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।

सिर्फ आवश्यक कार्य से ही घरों से बाहर निकलें। सीएमएस डा. पंकज अग्रवाल का कहना है कि बार-बार घरों से बाहर आने की आदत छोड़नी होगी।

संक्रमण से बचने के लिए जरूरी है कि केवल आवश्यक कार्य से ही बाहर निकलें। भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं तथा यदि किसी कारणवश घरों से बाहर आएं तो एक-दूसरे से कम से कम छह फिट की शारीरिक दूरी बनाकर रखें। डा. पंकज अग्रवाल ने कहा कि चेहरे पर मास्क लगाएं तथा हाथों को बार-बार साबुन से धोएं।

डा. पंकज अग्रवाल का कहना है कि बुखार या अन्य लक्षण नजर आते ही कोरोना का टेस्ट कराएं। साथ ही कोरोनारोधी टीका जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोनारोधी टीका काफी कारगर है तथा उसका कोई कुप्रभाव भी नहीं है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 6 =