उत्तर प्रदेश

महाठग ड्रीम ग्रुप का चेयरमैन गिरफ्तार : करवाया करता था निवेशकों का धन निवेश

पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा चालीस हजार रुपये का इनामी इन्वेस्टमेंट ठग मो0 शरीफ को राजधानी की एसटीएफ (STF) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महाठग ड्रीम ग्रुप का चेयरमैन है। इस महाठग की गिरफ्तारी राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर (Transport Nagar) के मेट्रो स्टेशन (Metro station) के पास से एसटीएफ ने की है।

इस महाठग के बारे में जानकारी मिली है कि इसने इन्वेस्टमेंट के नाम पर विभिन्न कम्पनियों से साठ करोड़ रुपये की ठगी की है। गिरफ्तार इस शातिर ठग ने अपने ठगी के नेटवर्क का विस्तार करने के शाइन सिटी, हेलो राइड प्रा0लि0, इन्फिनिटी वर्ल्ड इंफ्रा वेंचर लि0 व वस्तुम इंफ्रालैंड इंडिया प्रा0लि0 कम्पनियों को शुरू किया था। इन कम्पनियों के माध्यम से वो प्लाटिंग के नाम से लोगों से लगातार ठगी करता आ रहा था।

एसएसपी एसटीएफ अनिल सिंह सिसोदिया ने न्यूज ट्रेक को बताया कि गिरफ्तार जालसाज सूबे के कानपुर शहर के ग्वालटोली का रहने वाला है। गिरफ्तारी के समय उसके पास से दो मोबाइल, एक आधार कार्ड, पैनकार्ड, निर्वाचन कार्ड, दो एटीएम, तीन चैक बुक्स, सात सिमकार्ड और नगदी एसटीएफ की टीम को बरामद हुई है।

चालीस हजार का ईनामी यह मि0 नटवरलाल मो0शरीफ मल्टीलेवल मार्केटिंग कम्पनी बनाकर लोगों का धन निवेश करवाता था और फिर निवेशकों की रकम हड़प जाता था।एसटीएफ को शरीफ ने बताया कि शाइन सिटी कम्पनी में वह कभी टीम लीडर हुआ करता था, फिर उसने गत 2017 में खुद की कम्पनी ड्रीम ग्रुप का निर्माण कर लिया।

जिसे रजिस्टर्ड भी करा लिया। जालसाज मो0 शरीफ में पूंछ तांछ में एसटीएफ को बताया कि इन्फिनिटी वर्ल्ड इंफ्रावेंचर कम्पनी में भी निवेशकों का धन निवेश करवाया करता था। साथ ही हेलो राइड कम्पनी में भी वो लोगों का धन निवेश किया करता था।कम्पनी में लोगो का धन निवेश करवाने के लिये उसने सात टीमें बनाई थीं। इन टीम सदस्यों का यही काम था कि लोगो को मोटिवेट कर उनके धन को उसकी कम्पनियों में निवेश करवाना।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =