माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के बच्चो का सीबीएसई कक्षा-10 का परिणाम रहा शत-प्रतिशत
आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का कक्षा 10 का परिणाम घोषित हुआ जिसमें माउंट लिट्रा जी स्कूल के परिणाम शत प्रतिशत रहा | विद्यालय की छात्रा वंशिका राणा द्वारा 99.40% पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई । वंशिका राणा ने गणित, सामाजिक विज्ञान व आई टी विषयों में 100%, अंग्रेजी में 99% तथा हिंदी व विज्ञान में 98% प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार को गौरवान्वित किया।
इसके अतिरिक्त जिया वर्मा ने 96.60% अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा, आरुषि चौधरी ने 96.40% के साथ तीसरा, चित्रांशी सिंह ने 96.00% के साथ चौथा, श्रुति मेहरवाल ने 95.80% अंको से विद्यालय में पांचवा स्थान प्राप्त किया ।विद्यालय के 43% छात्रों ने 90 से ऊपर अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के प्रबंधक श्री नवनीत भारद्वाज, डायरेक्टर श्रीमती चारु भारद्वाज जी, प्रधानाचार्य डॉ पीयूष गुप्ता तथा एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती प्रिया कौशिक ने बच्चों को बहुत बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

