उत्तरी सिक्किम के नाकु ला सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प
सीमा पर एक बार फिर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। यह घटना उत्तरी सिक्किम के नाकु ला सेक्टर में हुई। भारतीय सेना के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।
सेना के सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों की सेनाएं अस्थायी और छोटी अवधि के लिए एक-दूसरे के आमने-सामने आई। सूत्रों ने कहा कि इस मुद्दे को स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार सैनिकों द्वारा पारस्परिक रूप से हल कर लिया गया। साथ ही बताया कि इस तरह की झड़प लंबे समय के बाद हुई है।
Temporary and short duration face-offs occur as the boundary is not resolved. Troops resolve such issues mutually as per established protocols. This has occurred after a long time: Indian Army sources https://t.co/scuySUQYt8
— ANI (@ANI) May 10, 2020
भारतीय सेना ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई।
इस क्षेत्र में सड़क परिवहन की कोई सुविधा नहीं है और हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से इसका रख-रखाव किया जाता है।
सूत्रों ने बताया कि दोनों देशों की सेनाओं द्वारा नियमित गश्त के दौरान यह झड़प हुई और इसके बाद स्थानीय स्तर पर इस मामले को सुलझा लिया गया है।
बताया गया है कि दोनों पक्षों की तरफ से आक्रामक रवैया रहा जिस कारण दोनों पक्षों के सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए। नाकु ला सेक्टर मुगुथांग से आगे स्थित है।

