उत्तर प्रदेश

कपिल देव अग्रवाल ने सीएम योगी से की मुलाकात, ५,००० प्रशिक्षित लोगों को टूल किट भेंट की।

मुजफ्फनरगर। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने तथा स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के साथ ३.५४ लाख इकाईयों को १०,३९० करोड़ रुपये का ऋण व ५,००० प्रशिक्षित लोगों को टूल किट भेंट की।

मिशन रोजगार के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने विभाग द्वारा आयोजित लोन मेले का शुभारंभ किया। इस मेले में ३.५४ लाख इकाईयों को १०,३९० करोड़ रुपये के ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है।

मेले में उपस्थित मुजफ्फरनगर सदर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं रूस्रूश्व विभाग के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने च्एक जनपद – एक उत्पादज् योजना के अंतर्गत स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के साथ ५,००० प्रशिक्षितों को टूल किट भेंट कराई।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जनपदों के लाभार्थियों से वर्चुअल वार्ता कर बधाई दी और उनमें आत्मनिर्भरता का जोश भरा। मंत्री कपिल देव ने कहा कि जैसे ही स्वरोजगार में लगा व्यक्ति कुछ नया सोचता है

तथा अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए कदम उठाता है तब वह उद्यमी बन जाता है। इस प्रकार स्वरोजगार उद्यमिता के लिए अवतरण मंच है।

उन्होंने बताया कि स्वरोजगार से गरीबी दूर होने तथा व्यक्तिगत आय बढ़ने के साथ-साथ राष्ट्रीय आय में भी वृद्धि होती है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न नये भारत के निर्माण में एक अहम पहलु है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − eleven =