फिल्मी चक्कर

कोरोना, कैंसर के चलते अभिनेत्री श्री प्रदा का बैंगलुरू में निधन

80 के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली और बाद में कई सीरियलों में नजर आने वाली अभिनेत्री श्री प्रदा का कोरोना संक्रमित होने के बाद बैंगलुरू के एमएस रमैया अस्पताल में निधन हो गया.

 53 साल की  श्री प्रदा को सांस लेने में तकलीफ के चलते एमएस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला. लगभग दो हफ्ते तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद श्री प्रदा ने आखिरकार‌ दम तोड़ दिया.

भाई रूपेश नायडू से संपर्क किया तो उन्होंने बताया, ‘पिछले साल मेरी बहन को कोलन कैंसर डिटेक्ट हुआ था और तब से ही बैंगलुरू के कोलंबिया एशिया अस्पताल में उनका कैंसर का इलाज चल रहा था. हर 15 दिन में कीमोथेरेपी ‌लेने के लिए उन्हें अस्पताल जाना पड़ता था. इसी दौरान वो कोरोना के संक्रमण का शिकार हुईं और फिर उन्हें एमएस रमैया अस्पताल में दाखिल कराया गया था.’

उल्लेखनीय है श्री प्रदा ने पिछले साल सितंबर महीने में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा स्टारर फि्ल्म ‘भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया’ के लिए शूटिंग पूरी की थी.

अभिनेता गजेंद्र चौहान ने श्री प्रदा के साथ कई फिल्मों में काम करने‌ के अलावा उनके साथ 1992 में  ‘संसार’ और कुछ साल पहले ‘अधूरी हमारी कहानी’ जैसे सीरियलों में भी काम किया था. उन्होंने कहा, ‘श्री प्रदा ने बेहद कम उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. वे शुरू से बेहद मेहनती थीं और अपनी हर रोल को शिद्दत से निभाया करती थीं. श्री प्रदा बहुत ही नेक दिल इंसान भी थीं.’

उल्लेखनीय है कि श्री प्रदा ने 80 और 90 के दशक में ज्यादातर बी ग्रेड की फिल्मों में काम किया था. श्री प्रदा का असली नाम‌ ईशा नायडू था. गजेंद्र चौहान बताते हैं, ‘उनकी पहली फिल्म ‘दिलरुबा तांगेवाली’ के निर्माता मोहन टी. गियानी ने उस दौर की मशहूर अभिनेत्री श्री देवी और जया प्रदा के नामों में से ‘श्री’ और ‘प्रदा’ लेकर ईशा का नाम श्री प्रदा रखा था. 

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − two =