कल्पना चावला के नाम पर सिग्नस स्पेसक्राफ्ट नासा वॉलॉप्स फ्लाइट फैसिलिटी से लॉन्च
अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला के नाम पर रखे गए अमेरिका के नॉर्थरोप ग्रुमैन कॉर्पोरेशन के सिग्नस स्पेसक्राफ्ट को नासा वॉलॉप्स फ्लाइट फैसिलिटी (NASA’s Wallops Flight Facility) से लॉन्च कर दिया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक कार्गो और आपूर्ति ले जा रहा है।
New @ISS_Research is headed to the @Space_Station after the successful launch of @NorthropGrumman's Cygnus spacecraft. Cargo aboard includes research on cancer treatments, a crop of radishes to cultivate, a VR camera, a new space toilet, and more: https://t.co/D3XyxvD284 pic.twitter.com/Flqh8sryR1
— NASA (@NASA) October 3, 2020
नासा हेडक्वार्टर के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के एक्टिंग डायरेक्टर रॉबिन गेटेन्स का कहना है कि 6,000 पाउंड कार्गो अंतरिक्ष में भेजा जा रहा है। हमारे पास अंतरिक्ष स्टेशन के अलावा भविष्य के अन्वेषण मिशन को सक्षम करने वाली कई चीजें हैं, जिसमें चांद और मंगल ग्रह पर जाना शामिल है।
रॉबिन गेटेन्स ने कहा कि हमारे पास नए स्पेससूट का एक नया घटक है जो स्पेस स्टेशन में माइक्रोग्रेवेटी का परीक्षण करेगा।
हमारे पास एयरबोर्न पार्टिकुलेट और उससे कई चीजों को मापने के लिए एक उन्नत पार्टिकुलेट मॉनिटर है, जो भविष्य के अन्वेषण मिशन को सक्षम करने में हमारी मदद करने जा रहा है।
https://twitter.com/NASA/status/1312218338165092352?s=20
इस पर कल्पना चावला के पति जीन पैरी हैरिसन ने कहा कि कल्पना को इससे काफी खुशी मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक बड़े संदर्भ में यह कहा जा सकता है कि भारतीय दुनिया में सर्वश्रेष्ठ को हरा सकते हैं और सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले नासा ने गुरुवार रात 8,000 पाउंड की आपूर्ति अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में भेजना तय किया था, लेकिन इस अभियान को वर्जिनिया में NASA Wallops Flight Facility (नासा वॉलॉप्स फ्लाइट फैसिलिटी) से लॉन्च करने के दो मिनट पहले रोक दिया गया।
नासा अंतरिक्ष यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय के विकास पर 23 मिलियन डॉलर (लगभग 167.9 करोड़ रुपये) खर्च कर रही है। यह शौचालय अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में लगाए जाएंगे। नासा गुरुवार एक अक्तूबर को यह नए डिजाइन के शौचालय अंतरिक्ष में भेजने वाली थी।

