Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मौहल्ला गांधीनगर भोपा रोड पर युवक का शव लावारिस अवस्था मे मिला

मुजफ्फरनगर। युवक का शव लावारिस अवस्था मे पडा देख अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ हुलिये के आधार पर मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए।

जानकारी के अनुसार नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला गांधीनगर भोपा रोड पर एक दुकान के सामने युवक का शव पडा होने की सूचना पर मौके पर पहुंच कर वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया।

लेकिन मृतक की पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि मृतक के हुलिये के आधार पर उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। ताकि मृतक के परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − one =