Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

त्यौहारो के मददेनजर कचहरी परिसर, विभिन्न बाजारो मे में सघन चैकिंग अभियान चलाया

मुज़फ्फरनगर। कचहरी परिसर की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एसपी सिटी सतपाल अंतिल द्वारा डॉग स्क्वायड व एंटी सेबोटाज चौक टीम के साथ जनपद में स्थित कचहरी परिसर में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

कचहरी परिसर में खडे वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं/व्यक्तियों को चौक किया गया तथा परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

डियूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये साथ ही कचहरी परिसर में मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे।

वहीं दूसरी ओर त्यौहारो के मददेनजर पुलिस द्वारा सम्बन्धित थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारो मे पैदल गश्त की गई। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर धनतेरस,दीपावली एवं भैयादूज आदि त्यौहारो के मददेनजर पुलिस द्वारा शहर मे विभिन्न बाजारो मे पैदल गश्त एवं चैकिंग/तलाशी की।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते सीओ सिटी राजेश द्विवेदी के निर्देशन मे शहर कोतवाल अनिल कप्परवान ने नगर की हृदय स्थली शिवचौक,भगत सिह रोड,रूडकी रोड, मिनाक्षी चौक,बघरा तांगा स्टैण्ड आदि अनेक स्थानो पर भारी पुलिस फोर्स के साथ गश्त की।

वहीं दूसरी और इंस्पैक्टर सिविल लाईन डी.के.त्यागी ने अस्पताल चौराहा, कच्ची सडक,अंसारी रोड, महावीर चौक,प्रकाश चौक आदि अनेक बाजारों मे पैदल गश्त की।

पुलिस ने इस दौरान विभिन्न मुख्य चौराहो पर चैकिंग/तलाशी अभियान भी चलाया। इसी संदर्भ मे नई मन्डी कोतवाली प्रभारी योगेश शर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के बिन्दल बाजार,मीना बाजार,गउशाला रोड,वकील रोड,कूकडा रोड, पीठ बाजार आदि बाजारो मे पैदल गश्त की।

नई मन्डी पुलिस द्वारा जानसठ बस स्टैण्ड,अलमासपुर चौराहा,भोपा रोड-द्वारिकापुरी मोड आदि पर वाहन चैकिंग की गई। शाहपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने पुलिसब के साथ कस्बे के बाजार कला, मेन बाजार,गोकुलादेवी मन्दिर रोड आदि बाजारो मे पैदल गश्त की।

भोपा थाना प्रभारी सूबे सिह यादव,मंसूरपुर थाना प्रभारी कुशल पाल सिह,बुढाना कोतवाल मगनवीर सिह गिल, तितावी थाना प्रभारी कपिलदेव आदि थाना प्रभारियो ने सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियो की मौजूदगी मे अपने अपने थाना क्षेत्रो मे पुलिसबल के साथ पैदल गश्त की तथा चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =