वैश्विक

Dehradun: कोहरे के कारण ये रेलगाड़ियां तीन माह रहेंगी बंद

Dehradun:  मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार इस साल ज्यादा कोहरा पड़ने की संभावना है। इसके चलते रेलवे के सभी जोन से ट्रेनों को रद्द करने की सूची दिल्ली भेज दी गई है। रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद उत्तर रेलवे मुख्यालय ने सभी जोन को पहली दिसंबर से 28 फरवरी तक ट्रेनों को रद्द करने का आदेश जारी किया है। 

इस आदेश के अनुसार तीन माह के लिए रद्द रहने वाली इन ट्रेनों के आरक्षण टिकट की बिक्री बंद कर दी गई है। इसके साथ ही यात्रियों को एसएमएस भेजकर ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी भी दी जा रही है। एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहने वाली ट्रेनें हैं 

– अप व डाउन हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस

– अप व डाउन जम्मूतवी- योगनगरी एक्सप्रेस

– अप व डाउन वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस

– अप व डाउन देहरादून-उज्जैन उज्जैनी एक्सप्रेस

– अप व डाउन प्रयाग-योगनगरी एक्सप्रेस

कोहरे के दौरान ट्रेनों के संचालन में काफी समस्या आती है। कई ट्रेनें घंटों की देरी से रेलवे स्टेशनों पर पहुंचती हैं। इसके चलते यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोहरे के कारण ट्रेनों को रद्द करने की सूची जारी की गई है। 

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 115 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − seven =