Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अजमत गढ गांव के पास रेलवे का अंडरपास बनवाने की मांग

मुजफ्फरनगर। अजमत गढ गांव के पास रेलवे का अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर आदर्श मानव सेवा फाउंडेशन के बैनर के नीचे सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुषों ने आज डीएम कार्यालय पर पहुंच कर एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह को दिया।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि सदर ब्लाक स्थित गांव अजमतगढ़ में रेलवे लाइन को क्रास करने के लिए कोई भी रास्ता नहीं है।

इस गांव के सबसे नजदीक जड़ौदा नरा रेलवे स्टेशन पड़ता है और सभी को कई किलोमीटर घूम कर रेलवे लाइन पार कर दूसरे गांव व शहर में जाना पड़ता है ।

गांव के गेट के समीप डबल रेलवे लाइन है जिस पर लंबे समय से रेल का संचालन होता है। इस पर किसी भी प्रकार की रास्ते कि व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे ट्रैक को पार करने के लिए कोई रास्ते कि व्यवस्था नही है। इसी पर तीसरी रेलवे लाइन भी बनाई जा रही है।

ऐसे में लाइन को भी पार करने के लिए ना तो कोई रास्ता व ना कोई अंडरपास ग्राम वासियों के लिए बनाया गया है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि शीघ्र इस मामले की जांच कराने की व्यवस्था की जाए तथा अजमतगढ़ निवासियों की सुविधा अनुसार रेलवे ट्रैक पर अंडरपास बनवाया जाए।

यदि हमारी समस्या पर समाधान नई हुआ तो हम लोग सभी ग्रामीण वासी धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे और रेल का संचालन बंद कर देंगे प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + eleven =