Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल ने अमर बलिदानियों को नमन किया

शुकतीर्थ। कारगिल विजय दिवस पर शुकतीर्थ में कारगिल स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में अमर बलिदानियों को नमन किया गया। उनके स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और गंगा घाट पर पूर्व सैनिक संगठन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल ने भी शहीदो को नमन किया।

मुख्य अथिति सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और विशिष्ट अथिति कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी रहे। कार्यक्रम को ड़ा निर्वाल सहित दोनों अतिथियों व नवीन त्यागी, अजय कृष्ण आदि ने भी संबोधित किया।

मुझे भी देशभक्ति काव्य पाठ का अवसर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन इंटर कालिज भोकरहेड़ी के प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी व कैप्टन सुरेश चंद त्यागी ने किया।

आयोजन में ब्रजवीर सिंह, मनोज कुमार, विक्रम सिंह, रविन्द्र ककरौली, विजय राठी व संजय कोरी आदि ने भी सहभागिता की 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 3 =