मण्डलायुक्त ने जानसठ तहसील का निरीक्षण किया
जानसठ। दोपहर के वक्त जानसठ तहसील पहुंचे सहारनपुर के मण्डलायुक्त लोकेश एम. ने तहसील का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने तहसील परिसर का भ्रमण किया तथा तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया।
दोपहर के वक्त सहारनपुर से चलकर जानसठ तहसील पहुंचे सहानुपर कश्निर लोकेश एम. ने तहसील का निरीक्षण किया । इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिह,एसडीएम जानसठ जयेन्द्र कुमार, सीओ भोपा गिरीजा शंकर त्रिपाठी,इंस्पैक्टर डी.के.त्यागी आदि मौजूद रहे।
जानसठ तहसील के निरीक्षण के पश्चात पौराणिक तीर्थ स्थली शुकतीर्थ पहुंचे मंडलायुक्त ने तीनसदी के युगदृष्टा शिक्षा रीषि स्वामी कल्याणदेव महाराज की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर श्रृद्धांजलि अर्पित की तथा भागवत पीठ,हनुमतधाम एवं श्री गणेश धाम आदि मंदिरो के दर्शन किए।
इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसडीएम जानसठ जयेन्द्र कुमार आईएएस,सीओ गिरीजा शंकर त्रिपाठी, तहसीलदार जानसठ,नायब तहसीलदार एव इंस्पैक्टर भोपा आदि मौजूद रहे।

