Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ई ईपिक डाउनलोडिंग अभियान- एसडीएम ने पोलिंग केन्द्रों का निरीक्षण किया

 मुजफ्फरनगर। जनपद में ई ईपिक डाउनलोडिंग अभियान चलाया गया। इसके लिए सभी छह विधानसभा के पोलिंग केन्द्रों पर बीएलओ द्वारा लोगों को ई ईपिक डाउनलोडिंग अभियान की जानकारी दी।

मौके पर ही बीएलओ द्वारा ई ईपिक डाउनलोड करने की जानकारी भी वोटरों को दी गयी। इसके साथ ही अभियान की व्यवस्था को परखने के लिए सभी एसडीएम द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में पोलिंग केन्द्रों का निरीक्षण किया।

रविवार को एसडीएम सदर दीपक कुमार द्वारा सदर क्षेत्र के पोलिंग सेंटरों का निरीक्षण करते हुए निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार चलाये जा रहे ई ईपिक डाउनलोडिंग अभियान को परखा।

उन्होंने पोलिंग सेंटरों पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया और बीएलओ ने ई ईपिक डाउनलोडिंग की जानकारी भी ली। उन्होंने यहां पर अपने सामने ही कई वोटरों के लिए डिजीटल आईडी डाउनलोड कराने की प्रक्रिया को भी समझाया। उन्होंने बताया कि आज जनपद में सभी स्थानों पर ई ईपिक डाउनलोडिंग अभियान चलाया गया है।

ह अभियान १३ मार्च को भी चलेगा। इसमें जनपद में संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्राप्त हुए फार्म ६ के आधार पर बनाये गये नये वोटरों को उनकी डिजीटल वोटर आईडी डाउनलोड करने की जानकारी दी गयी।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार २५ जनवरी २०२१ को आयोजित हुए ११वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर इलेक्ट्रानिक इलेक्टर्स फोटो आईडेन्टिटी कार्ड ;ई-ईपिकद्ध का शुभारम्भ किया गया था। इसके लिए आज जनपद में विशेष अभियान चलाया गया है।

ई ईपिक सामान्य ईपिक का पोर्टेबल डाक्यूमेंट फार्मेट पीडीएफ संस्करण है। जिसे प्रमाणिक और सुरक्षित क्यूआर कोड रीडर एप्लीकेशन का उपयोग करके सत्यापित किया जा सकता है।

इसे मोबाइल और कम्प्यूटर पर स्वयं भी डाउनलोड किया जा सकता है। इसी डाउनलोडिंग की जानकारी जन सामान्य को देने के लिए सभी पोलिंग सेंटरों पर बीएलओ ने प्रक्रियागत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा १३ मार्च शनिवार के दिन भी इसी प्रकार विशेष अभियान सभी पोलिंग बूथों पर बीएलओ की मौजूदगी में चलाया जायेगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 4 =