कुलगाम के लखड़ीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के लखड़ीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया गया है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है।
बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
कुलगाम के लिखदी पोरा में चल रहे एनकाउंटर में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया: जम्मू-कश्मीर पुलिस #JammuAndKashmir pic.twitter.com/ydHgRtLFZa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2020
इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। पूर्व की तरह सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करने से पहले आतंकियों से समर्पण करने की बात कही।
लेकिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना जारी रखा। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और एक आतंकी को ढेर कर दिया। फिलहाल ऑपरेशन जारी
कठुआ: पानसर में BSF की पेट्रोलिंग टीम को एक हैक्सा कॉप्टर मूव करता दिखा। इसे फायर कर गिराया गया। उसमें से एक M4 US मेड हथियार सेमी ऑटोमैटिक कारबाइन, 60राउंड, 2मैग्ज़ीन, 7ग्रेनेड मिले हैं। कॉप्टर का वजन 17-18Kg है और 5 से साढ़े 5Kg का पे लोड ले जा रहा था: I.G. एन.एस.जम्वाल, BSF
