उत्तर प्रदेश

Fatehpur News: पति ने फांसी लगा ली, पत्नी ने खा लिया जहर

Fatehpur News:  जहानाबाद थाना क्षेत्र में  पारिवारिक कलह व आर्थिक तंगी से परेशान होकर पति ने फांसी लगा ली, तो वहीं पत्नी ने जहर खा लिया। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

जहानाबा थाना क्षेत्र में पुरवा गांव के रहने वाले राजेन्द्र सिंह की चार बेटी और एक बेटा है, जिसमें बड़ी बेटी की शादी 2020 को हो चुकी थी। दूसरे नंबर की बेटी रेशमा की शादी 5 मई को होनी थी।

एक सप्ताह पहले गुजरात से आने के बाद पति पत्नी में शादी को लेकर विवाद होता रहा। बीती रात झगड़ा इतना बढ़ गया की पति राजेन्द्र सिंह ने पत्नी की पिटाई कर दी। इस बात से नाराज पत्नी सीमा ने जहर खा लिया। पत्नी की मौत की सूचना पर पति ने गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

मृतक का भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि भाई तीन साल से गुजरात में मजदूरी करता था। लॉकडाउन में काम बंद होने से वह काफी परेशान था। वह अभी कुछ दिन पहले ही गुजरात से आया था।

पैसों की कमी और घरेलू कलह की वजह से भइया भाभी में झगड़ा होता था। बीती रात भी दोनों में झगड़ा हुआ और दोनों ने जान दे दी। मृतक राजेन्द्र सिंह का एक कच्चा मकान है। पति पत्नी की मौत बाद बच्चों का हाल बेहाल है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + ten =