उत्तर प्रदेश

खेत बेचने को लेकर हुई थी पिता की हत्या: पुलिस ने अरौपी मनोज व पत्नी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

फतेहपुर बाराबंकी। दो दिन पूर्व सम्पत्ति को लेकर पिता की हत्या करने वाले बेटे व बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कलयुगी पुत्र ने सम्पत्ति को लेकर अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने ही पिता की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया था

उसके बाद पति पत्नी फरार हो गये। पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द चतुर्वेदी ने फतेहपुर पुलिस को जल्द से जल्द अरौपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये।

जिसके बाद पुलिस ने अरौपी की तलाश मे छापेमारी करनी शुरू कर दी। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली । कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य को मुखबिर की सूचना पर इसी कोतवाली के ग्राम जरखा पुल के पास मनोज कुमार और उसकी पत्नी अमिता देवी उर्फ किरन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या के लिये इस्तिमाल मे एक डंडा व एक चाकू बरामद किया है।

पुलिस की पूछताछ के दौरान मनोज ने बताया कि उसके पिता के पास लगभग 18 बीघा जमीन है। मृतक पिता ने मनोज को जीवन निर्वाह करने के लिये मात्र एक बीघा जमीन दिया था।

बाकि उसमे से 4 5 बीघा खेत बेचकर पैसे को अपनी फिजूल खर्च कर दिया। जिसको लेकर बाप बैठे मे आये दिन झगड़ा होता था। जबकि मनोज मृतक श्रीराम का इकलौता बेटा था।

मृतक के पिता श्रीराम कर्ज चुकाने के लिए खेती का कुछ और भाग बेचना चाहते थे, जिसका अभियुक्त मनोज व उसकी पत्नी द्वारा विरोध किया जा रहा था।

इसी विवाद को लेकर मनोज व उसकी पत्नी द्वारा मिलकर पिता श्रीराम की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मनोज का लगभग 5 वर्षीय पुत्र भी है। पुलिस ने दोनों अरौपियो के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया है।

 

पिता की गलती मासूम पर पड़ी भारी
बाराबंकी। पिता की गलती से 5 वर्षीय पुत्र की जिंदगी पर बुरा असर पड़ेगा आखिर मनोज ने अपने मासूम के बारे में क्यों नहीं सोचा की उनकी इस हरकत से बेटे का किया होगा।

उसको जेल के बारे में किया मालूम क्योंकि वाह अभी मासूम है। काश मनोज अपने पिता की हत्या ना करता तो ये दिन ना देखना पड़ता भले गलती पिता की ही क्यों ना हो मासूम की जिन्दगी तो बर्बाद ना होती।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 10 =