भगत सिह रोड गोल मार्किट की उपरी मंजिल मे शार्ट सर्किट से लगी आग
मुजफ्फरनगर। शार्ट सर्किट से लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार आज शहर के भीडभाडवाले क्षेत्र भगत सिह रोड गोल मार्किट की उपरी मंजिल मे राणा टेलर्स के गोदाम पर आज दोपहर के वक्त शार्ट सर्किट से आग लग गई।
आग लगने से दुकानदारो मे हडकम्प मच गया और देखते ही देखते बाजार के दर्जनो दुकानदार मौके पर एकत्रित हो गए।
आग लगने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम तुरन्त ही मौके पर पहुंची।
दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि इस दौरान ज्यादा नुकसान नही हुआ। इस दौरान शहर कोतवाल अनिल कप्परवान,सीएफओ रिषभ पंवार आदि मौजूद रहे।
