वैश्विक

जनधन खातों में 500-500 रुपये की पहली किस्त डाली

सरकार ने 20 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में 500-500 रुपये की पहली किस्त डाल दी है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Jan Dhan Account Success: Deposits Near Rs 1 Lakh Crore In Modi ...पिछले महीने 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा में इस तरह की योजना भी पेश की थी।

देश में कोरोना वायरस महामारी फैलने की वजह से 21 दिन की बंदी लागू है। वित्त मंत्री ने कहा था कि 20.5 करोड़ महिला खाताधारकों को तीन महीने तक प्रत्येक महीने 500 रुपये दिए जाएंगे। इससे संकट के इस समय उन्हें अपने घर को चलाने में मदद मिलेगी।

सूत्रों ने कहा कि प्रत्येक खाताधारक के खाते में पैसा पहुंच गया है। लाभार्थी ‘सामाजिक दूरी’ की जरूरत को ध्यान में रखकर (भीड़ न लगाते हुए) राशि की निकासी अब कर सकती हैं।

भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने लाभार्थियों द्वारा पैसा निकालने में अफरातफरी से बचने और सामाजिक दूरी की जरूरत को पूरा करने को अप्रैल माह में सभी बैंकों के लिए सारिणी तय की है। बैंक शाखाओं को भीड़भाड़ से बचाने के लिए यह पैसा महिला खाताधारकों के खातों में पांच दिन में स्थानांतरित किया गया।

ऐसी महिला खाताधारक जिनके खातों का अंतिम अंक शून्य और एक है, उनके खातों में तीन अप्रैल को पैसा डाला गया। दो और तीन अंक वाले खातों में चार अप्रैल को, चार और पांच अंतिम अंक के खातों में सात अप्रैल को पैसा डाला गया।

आईबीए ने कहा कि आठ और नौ अंतिम अंक वाले खातों में नौ अप्रैल को पैसा डाला जाएगा। इन महिला खाताधारकों में 500-500 रुपये की दो और किस्तें मई और जून में स्थानांतरित की जाएंगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − four =