खतौली बाईपास नेशनल हाईवे ५८ पर कोहरे के कारण दर्जनों वाहन आपस में भिडे, कई घायल
मुज़फ्फरनगर। जनपद के खतौली बाईपास नेशनल हाईवे ५८ पर दिन निकलते ही घने कोहरे व हाईवे पर चल रहे निरमाणधीन पुल पर कोई सुरक्षा संकेतक न होने के चलते दर्जनों वाहन आपस में टकराए जिनमे बैठे कइयों को हल्की फुलकी चोटें आई
गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नही हुआ लेकिन दर्जनों वाहनों में भारी नुकसान बताया जा रहा है। दर्जनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त तो वहीं वाहन चालक सहित उनमे बैठी कई सवारियों को भी आई हल्की फुल्की चोटे
घायल वाहनों चालकों ने हाईवे अथॉरिटी पर लगाये गम्भीर आरोप, सुरक्षा संकेतक नही है हाईवे पर पुल निर्माण कार्य चल रहा है। दरअसल मामला जनपद मुजफ्फरनगर के नेशनल हाईवे ५८ खतौली बाईपास का है जहां एक तरफ इन दिनों कोहरे ने अपनी दस्तक दे रखी है
तो वहीं दूसरी तरफ नेशनल हाईवे ५८ पर चल रहे पुलों के निर्माण कार्यों में जहां हाईवे अथॉरिटी की बड़ी लापरवाही सामने आ रही हैं प्रतिदर्शियों की माने तो हाईवे अथॉरिटी ने कोई भी सुरक्षा संबंधित संकेतक बोर्ड या एरा आदि हाईवे पर नहीं लगाया हुआ है जिस कारण आज सुबह सवेरे दर्जनों वाहन आपस में टकराए
तो वहीं कई वाहन खेतों में भी जा गिरे जिनमे सवार कई महिला पुरुषों एंव बच्चों को हल्की फुलकी चोटें आई है। हाईवे पर वाहनों की भिड़ंत की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस १०८ एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची
जहां घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया तो वही हाईवे से क्रेनों द्वारा क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाया गया। यहां वाहन चालकों ने हाईवे अथॉरिटी पर गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया की पुल निर्माण के चलते हाईवे पर कोई भी सुरक्षा सम्बंधित संकेतक चिन्ह नही है
यहां मुख्य हाईवे पर सिर्फ मिटटी आदि डालकर ही काम चलाया जा रहा है। जिस कारण आज सुबह सवेरे कई वाहन जहां इस मिटटी के ढांग पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गए
तो वहीं कई गाड़ियां नीचे खेतों में भी जा घुसी जिनमे सवार कई राहगीर घायल भी हो गए है। थाना खतौली/रतनपुरी नेशनल हाईवे ५८ की घटना।
