Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दवा फैक्ट्री मे हुए ब्लास्ट मे महिला सहित चार लोग घायल, हादसे मे दवा फैक्टह्नी छत भी उड गई

मुजफ्फरनगर। दवा फैक्ट्री मे हुए ब्लास्ट मे महिला सहित चार लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इस हादसे मे दवा फैक्टह्नी छत भी उड गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगो सहित सैकडो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया।

शहर कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड स्थित अम्बा विहार कालोनी मे विगत कई वर्षो से रिहायशा इलाके मे चल रही एक दवा फैक्ट्री मे आज दोपहर करीब सवा बजे के करीब हुए ब्लास्ट के दौरान दवा फैक्ट्री मे काम कर रही एक महिला सहित तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

डीएम आवास के ठीक पीछे स्थित इस कालोनी मे हुए ब्लास्ट से कालोनीवासियो मे हडकम्प मच गया। बताया जाता है कि ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि पूरी बिल्डिंग तेज धमाके के साथ गिर गई

शोर शराबे की आवाज सुनकर हर कोई घटना स्थल की और दौड पडा। देखते ही देखते दर्जनो लोग तमाशबीन बन मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इस हादसे की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मे हडकम्प मच गया तथा कुछ ही देर मे कोतवाली पुलिस घायलो की मदद के लिए मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत ही सभी घायलो को उपचार के लिए समीप एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया

तथा उनके विषय मे जानकारी लेने के साथ सभी घायलों के परिजनो को इसकी सूचना दी। पुलिस द्वारा घायलो के विषय मे ली गई जानकारी के अनुसार उक्त दवा फैक्ट्री मे कार्यरत घायलों के नाम अमित पुत्र सोमी निवासी बाल्मिकी बस्ती,खालापार, सागर पुत्र ओंकार सिह निवासी रामपुरी, कविता पत्नि तेजपाल सुखेडा पटटी, अरविन्द पुत्र सतपाल निवासी मौहल्ला रामपुरी शामिल हैं। पुलिस द्वारा सभी घायलो को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी आनन-फानन मे ही अस्पताल पहुंच गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे मे कोई व्यक्ति हताहत नही हुआ। मौके पर पहुंचे अधिकारियो का कहना है कि मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 11 =