Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का चैकिंग अभियान आज भी जारी

मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का चैकिंग अभियान आज भी जारी रहा। आज सीओ खतौली के नेतृत्व में पुलिस ने डाग स्कवायड व बम निरोधक दस्ते के साथ कचहरी परिसर में चैकिंग अभियान चलाया। चैकिंग अभियान में एलआईयू टीम भी शामिल रही।

कचहरी परिसर की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए क्षेत्राधिकारी खतौली आशीष प्रताप सिंह द्वारा डॉग स्क्वायड, एलआईयू टीम व पुलिस बल के साथ कचहरी परिसर में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

डॉग स्क्वॉड व एलआईयू टीम ने स्थानीय पुलिस बल के साथ कचहरी परिसर में खडे वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच की साथ ही परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई 

वहां मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 20 =